Categories
Archives

धुनी छंद

फागुन सुहावना।
मौसम लुभावना।
चंग बजती जहाँ।
रंग उड़ते वहाँ।

बालक गले लगे।
प्रीत रस हैं पगे।
नार नर दोउ ही।
नाँय कम कोउ ही।।

राग थिरकात है।
ताल ठुमकात है।
झूम सब नाचते।
मोद मन मानते।।

धर्म अरु जात को।
भूल सब बात को।
फाग रस झूमते।
साथ मिल खेलते।।
===========

धुनी छंद विधान –

“भाजग” रखें गुनी।
‘छंद’ रचते ‘धुनी’।।

“भाजग” = भगण जगण गुरु।
211 121 2 = 7 वर्ण प्रति चरण का वर्णिक छंद। चार चरण, दो दो समतुकांत।

लिंक –> वर्णिक छंद परिभाषा
***************

बासुदेव अग्रवाल ‘नमन’ ©
तिनसुकिया

4 Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *